उत्तराखंड

Rudraprayag: गुलदार ने पांच वर्षीय बच्चे को मार डाला

Admindelhi1
4 Feb 2026 6:55 PM IST
Rudraprayag: गुलदार ने पांच वर्षीय बच्चे को मार डाला
x

रुद्रप्रयाग: जनपद रुद्रप्रयाग के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सारी के सिन्द्रवाणी गांव (छिनका नगरासू) में गुलदार द्वारा मध्य रात्रि उठाए गए पांच वर्षीय बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है, जबकि वन विभाग की ओर से इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।

जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देशन और एसडीएम रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी के नेतृत्व में 7 अलग-अलग टीमों ने गहन सर्च अभियान चलाया। रात्रि लगभग 11 बजे रेस्क्यू टीम ने बच्चे का शव बरामद कर लिया था। इस अभियान में वन विभाग, डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें शामिल थीं।

वहीं, एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। गुलदार के संभावित खतरे को देखते हुए, विभिन्न स्थानों पर पिंजरे लगाए जाएंगे और वन विभाग की गश्ती लगातार जारी रहेगी।

Next Story