उत्तराखंड

Rudraprayag : खाई में गिरा बोलेरो वाहन, दो की मौत तीन घायल

Tara Tandi
5 July 2024 6:27 PM IST
Rudraprayag :  खाई में गिरा बोलेरो वाहन, दो की मौत तीन घायल
x
Rudraprayag रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शुक्रवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। तिलवाड़ा-रतनपुर मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर हीमौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब पांच बजे की है। वाहन में पांच स्थानीय लोग सवार थे। तिलवाड़ा, रतनपुर अंद्रिया घेंगड़ मोटर मार्ग पर अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में जा गिरा।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। टीम ने घायलों को खाई से निकालकर रुद्रप्रयाग अस्पताल भिजवाया।
Next Story