उत्तराखंड
Rudraprayag: गौरीकुंड हाईवे पर हादसा, चट्टान गिरने से दो यात्रियों की मौत
Tara Tandi
31 May 2025 3:02 PM IST

x
Rudraprayag रुद्रप्रयाग: गौरीकुंड हाईवे से हादसे की खबर सामने आ रही है. केदारनाथ धाम जा रहे यात्रियों की कार के ऊपर काकड़ागाड़ के पास पहाड़ी से पत्थर आ गिरे. हादसे में चालक समेत दो की मौत हो गई. जबकि चार यात्री घायल बताए जा रहे हैं.
केदारनाथ धाम जा रहे यात्रियों की कार के ऊपर पहाड़ी से गिरा पत्थर
हादसा शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे के आसपास का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के यात्रियों ने टिहरी के राजेश रावत (38) निवासी लंबगांव का वाहन बुक कराया था. सभी लोग गंगोत्री धाम की यात्रा कर केदारनाथ धाम जा रहे थे. गौरीकुंड हाईवे पर काकड़ागाड़ के पास अचानक वाहन के ऊपर पहाड़ी से भरभराकर एक विशालकाय पत्थर आ गया.
हादसे में दो यात्रियों की मौत, चार घायल
हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पांच यात्री घायल हो गए. घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में उपचार के दौरान शैलेश कुमार (24) ने दम तोड़ दिया. जबकि चार यात्रियों का उपचार चल रहा है. घायलों की पहचान ओंकार सिंह राजपूत (25), लक्ष्मण (24), चित्रांश साहू (24), दिपेश यादव (19) के रूप में हुई है. चरों युवक छत्तीसगढ़ निवासी हैं.
TagsRudraprayag गौरीकुंड हाईवे हादसाचट्टान गिरनेदो यात्रियों मौतRudraprayag Gaurikund highway accidentrock fallingtwo passengers diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





