उत्तराखंड

Rudraprayag: केदारनाथ-बदरीनाथ मार्ग पर पुल से सफर होगा आसान

Admindelhi1
12 Sept 2026 6:54 PM IST
Rudraprayag: केदारनाथ-बदरीनाथ मार्ग पर पुल से सफर होगा आसान
x
केदारनाथ-बदरीनाथ मार्ग के पुल की टेस्टिंग सफल

रुद्रप्रयाग: जनपद रुद्रप्रयाग में केदारनाथ और बदरीनाथ धाम मार्ग को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल का काम लगभग पूरा हो गया है। पुल की लोड टेस्टिंग भी सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। बारिश के कारण कुछ अंतिम कार्य शेष हैं, जिन्हें मौसम अनुकूल होते ही पूरा किया जाएगा।

पुल के निर्माण से दोनों प्रमुख धामों को जोड़ने वाली कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जारी एक पोस्ट में लिखा है कि,'उत्तराखंड में सड़क और पुलों के माध्यम से कनेक्टिविटी को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इससे चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आवागमन को सुविधा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के अवसर भी बढ़ रहे हैं।' उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क और पुल संपर्क से पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ पर्यटन और तीर्थाटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Next Story