उत्तराखंड
18 मई को खुलेंगे पंच केदार में चतुर्थ केदार के पाट ,धाम के लिए निकली रुद्रनाथ की उत्सव डोली
Tara Tandi
16 May 2024 11:53 AM IST

x
चमोली : पंच केदार में चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को सुबह 5:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। गुरुवार को गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर परिसर से रुद्रनाथ की उत्सव डोली अपने धाम के लिए रवाना हुई।
गोपीनाथ मंदिर के गर्भगृह से रुद्रनाथ की प्रतिमा को विधि-विधान से मंदिर परिसर में स्थापित कर दिया गया। आज पूजा-अर्चना के बाद रुद्रनाथ की उत्सव डोली रात्रि प्रवास के लिए ल्वींठी बुग्याल पहुंचेगी और 17 मई को डोली देर शाम रुद्रनाथ मंदिर में प्रवेश करेगी। 18 को प्रात: पांच बजे विधि-विधान से मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham: अमेरिका की सिमोना ने ध्यान गुफा में की दो दिन साधना, इस सीजन की पहली साधक, देखें तस्वीरें
इस वर्ष मंदिर की पूजा-अर्चना की जिम्मेदारी प्रधान पुजारी वेदप्रकाश भट्ट संभालेंगे। मंदिर परिसर में स्थित रुद्रनाथ डोली निवास स्थल पर भगवान रुद्रनाथ की विशेष पूजा आयोजित हुईं।
Tags18 मई खुलेंगे पंच केदारचतुर्थ केदार पाटधाम निकली रुद्रनाथउत्सव डोलीPanch KedarChaturth Kedar PaatDham Nikli RudranathUtsav Doli will open on 18th Mayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJaðnta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





