उत्तराखंड

Rudkee मैं मोबाइल को लेकर हुआ विवाद

Admindelhi1
4 Sept 2024 12:31 PM IST
Rudkee मैं मोबाइल को लेकर हुआ विवाद
x
दोनों पक्षों में बीच चौराहे पर जमकर लाठी-डंडे चले

रुड़की: मच्छरहेड़ी चैरास्ता पर मोबाइल को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों में जमकर लाठी-डंडे चले। एक व्यक्ति घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक कोटा मच्छरहेड़ी निवासी पूर्व प्रधान प्रत्याशी मुज्जमिल किसी काम से जा रहे थे। इसी बीच गांव के कुछ युवकों से झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में बीच चौराहे पर जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें एक पक्ष के एक व्यक्ति को चोटें आयीं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों को चौकी ले आई। जहां उससे पूछताछ की जा रही है.

धनौरी चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि कोटा मच्छरहेड़ी गांव के बाजार में झगड़ा कर रहे लोगों को चौकी पर लाया गया है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।

Next Story