उत्तराखंड

जयंती माता मंदिर के पास मिला महिला का सड़ा-गला शव

Shantanu Roy
30 Oct 2022 5:25 PM GMT
जयंती माता मंदिर के पास मिला महिला का सड़ा-गला शव
x
बड़ी खबर
धर्मशाला। कांगड़ा पुलिस थाना के तहत रविवार को जयंती माता मंदिर के पास एक अज्ञात महिला की गली सड़ी लाश मिली है। महिला के हाथ बंधे हुए थे। सूचना मिलते ही कांगड़ा पुलिस मौके पर पहुंची है और शव कब्जे में लेकर टांडा मैडिकल कालेज में पोस्टमार्टम करवाया है। कांगड़ा पुलिस द्वारा फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। आशंका जताई जा रही है महिला की हत्या की गई है। मौका पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। पुलिस पड़ताल के बाद ही पता चल सकेगा कि यह महिला कौन है और किसने इसकी हत्या की है। अभी पुलिस ने डिटेल मंगवाई है कि कहां कहां व किस थाने से महिलाएं लापता हैं।
पुलिस डिटेल आने के बाद ही पता चल सकेगा कि महिला कौन है और कहां से है। बताया जा रहा है कि यह शव गला सड़ा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि काफी पहले यह शव कोई यहां फेंक गया है या जंगल में ही वारदात को अंजाम दिया गया। जिसका आज पता चला है। पुलिस हर पहलू पर गौर कर रही है। लेकिन अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। डीएसपी कांगड़ा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक महिला की पहचान नही हो पाई है। शव के गले सड़े होने के कारण पहचान करना और भी मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर यह पता किया जा रहा है कि यह महिला कौन थी और कहां से थी।
Next Story