उत्तराखंड

Roorkee : युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिया के नीचे मिला शव, एक दिन से था लापता

Tara Tandi
12 Jun 2024 2:18 PM GMT
Roorkee : युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिया के नीचे मिला शव, एक दिन से था लापता
x
Roorkee रुड़की : रुड़की के भगवानपुर में गले में गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक शव एक पुलिया के नीचे पड़ा मिला है। युवक मंगलवार शाम को अपने कुछ दोस्तों के साथ गया था, लेकिन उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। मामले में पुलिस ने गांव के कुछ युवकों से पूछताछ भी की है।
जिसमें कुछ अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं।
भगवानपुर थाना क्षेत्र के डाडली गांव निवासी विवेक कुमार(21) मंगलवार शाम को घर से निकला था। वह अपने कुछ दोस्तों के साथ कहीं जाने की बात कहते हुए घर से गया था, लेकिन देर शाम तक भी जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। जिसके चलते परिवार के लोग अन्य ग्रामीणों के साथ युवक की तलाश में इधर-उधर निकले, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया।
बुधवार दोपहर बाद किसी ने भगवानपुर थाना पुलिस को सिरचंदी गांव की ईदगाह के पास पुलिया के नीचे युवक के शव पड़े होने की जानकारी दी। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान कराई गई तो वह विवेक कुमार के रूप में हुई। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मृतक के गले पर गोली लगने का निशान मिला है। जिसके चलते आशंका जताई जा रही है कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। बाद में शव को पुलिया के नीचे फेंक दिया गया।
चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था विवेक
विवेक चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। विवेक से बड़ी एक बहन है। जिसकी शादी हो चुकी है। विवेक पढ़ाई छोड़ चुका था। वह मजदूरी कर परिवार चला रहा था। युवक की हत्या की जानकारी मिलने के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। गांव और मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे है। घटना में आसपास के युवक शामिल हो सकते हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
Next Story