उत्तराखंड

Roorkee: राजस्व उपनिरीक्षक को लापरवाही के चलते किया निलंबित

Admindelhi1
11 Sept 2026 11:53 AM IST
Roorkee: राजस्व उपनिरीक्षक को लापरवाही के चलते किया निलंबित
x
राजस्व विभाग में लापरवाही पर कार्रवाई, उपनिरीक्षक निलंबित

रुड़की: राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचन्द्र शेट ने राजस्व उपनिरीक्षक अतुल रावत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

प्रशासन के अनुसार नामांतरण वाद में तथ्यों को छुपाकर आख्या प्रस्तुत करने के मामले में विभागीय कार्रवाई पहले से चल रही थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है। साथ ही संबंधित क्षेत्र के राजस्व कार्यों के सुचारु संचालन के लिए प्रभार हस्तांतरण के निर्देश भी दिए गए हैं।

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि राजस्व अभिलेखों और न्यायिक व अर्द्धन्यायिक प्रकरणों में तथ्यों की सही प्रस्तुति और निर्धारित प्रक्रिया का पालन अनिवार्य है। किसी भी स्तर पर अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Next Story