उत्तराखंड

Roorkee: सिविल अस्पताल में लावारिस मिला मासूम, परिवार की तलाश में जुटी पुलिस

Admindelhi1
26 Aug 2026 9:57 AM IST
Roorkee: सिविल अस्पताल में लावारिस मिला मासूम, परिवार की तलाश में जुटी पुलिस
x
सिविल अस्पताल में मिला अकेला मासूम, परिजनों का नहीं मिला सुराग

रुड़की: सिविल अस्पताल रुड़की में मंगलवार दोपहर बाद अल्ट्रासाउंड केंद्र के पास करीब ढाई साल का मासूम रोता-बिलखता मिला। बच्चे को लावारिस देख अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। स्टाफ ने मरीजों से पूछताछ की, लेकिन परिजनों का पता नहीं चला।

सूचना पर सीएमएस डॉ. एके मिश्रा के निर्देश पर मासूम को इमरजेंसी में लाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

फिलहाल बच्चा चिकित्सकों की निगरानी में सुरक्षित है।

परिजनों का पता न चलने पर अस्पताल प्रबंधन ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया, ताकि पता चल सके कि बच्चे को कौन छोड़कर गया।

सीएमएस डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है और चाइल्ड हेल्पलाइन को भी सूचना दे दी गई है, ताकि मासूम की सुरक्षा और परिजनों की पहचान सुनिश्चित हो सके।

Next Story