उत्तराखंड

Roorkee: ओवरलोडिंग पर चला अभियान, दर्जनों वाहन पकड़े गए

Admindelhi1
27 Jun 2025 4:06 PM IST
Roorkee: ओवरलोडिंग पर चला अभियान, दर्जनों वाहन पकड़े गए
x

रुड़की; कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को लक्सर क्षेत्र में ओवरलोड और नियम विरुद्ध चल रहे वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया।

संयुक्त अभियान में रुड़की व हरिद्वार परिवहन विभाग की टीम, लक्सर तहसील प्रशासन और पुलिस शामिल रही। इस दौरान करीब 50 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए और कई वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई।

रुड़की एआरटीओ कृष्ण चन्द्र ने बताया कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। ओवरलोडिंग या नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, हरिद्वार एआरटीओ नेहा झा ने कहा कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक मोर्चे पर सतर्कता बरती जा रही है और यातायात नियमों को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Next Story