
x
Roorkee रुड़की : बीती रात लंढौरा क्षेत्र में 20 झोपड़ियां आग की चपेट में आ गई. आग की चपेट में आने से तीन मवेशियों की जिंदा जलकर मौत हो गई. आग की लपटे देख मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची.
आग की चपेट में आई 20 झोपड़ियां
घटना शनिवार रात की है. मिली जानकारी के अनुसार लंढौरा में स्थित शिकारपुर गांव में झोपड़ी अचानक आग की चपेट में आ गई. देखते ही देखते आएग ने आसपास की झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक 20 झोपड़ियां जलकर खाक ही चुकी थी.
तीन मवेशियों की जिंदा जलकर मौत
बताया जा रहा है आग की चपेट में करीब 100 मवेशी आ गए. दमकल कर्मियों ने किसी तरह मवेशियों के बंधे रस्सों को खोलकर बचाया. आग की चपेट में आने से तीन मवेशियों की जिंदा जलकर मौत हो गई. जबकि दो मवेशी बुरी तरह से झुलस गई. साथ ही वन गुर्जरों का सामान जलकर राख हो गया.
TagsRoorkee आग चपेटआई 20 झोपड़ियांमची अफरा-तफरीRoorkee caught fire20 huts got destroyedchaos ensuedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





