उत्तराखंड

मुनिकीरेती से कीर्तिनगर तक सड़क सुरक्षा की होगी जांच, डीएम ने दिए निर्देश

Admindelhi1
27 Nov 2026 11:35 AM IST
मुनिकीरेती से कीर्तिनगर तक सड़क सुरक्षा की होगी जांच, डीएम ने दिए निर्देश
x
टिहरी में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, मार्गों पर रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश

नई टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनवरी से अक्टूबर तक हुई सड़क दुर्घटनाओं का तुलनात्मक विश्लेषण किया गया।

जिलाधिकारी ने 17 नवंबर को ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के गूलर में हुई सड़क दुर्घटना पर चर्चा करते हुए मुनिकीरेती से कीर्तिनगर तक अधिकृत एवं प्रमाणित विशेषज्ञ के माध्यम से सड़क सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश दिए।

बैठक में दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान, रिफ्लेक्टर लगाने, पैचवर्क, रम्बल स्ट्रिप और क्रैश बैरियर स्थापित करने जैसे सुरक्षा उपायों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आगामी बैठक में अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

दुर्घटनाओं के विश्लेषण में वाहन चालकों की लापरवाही और ध्यान भटकना प्रमुख कारण पाए गए, जबकि देवप्रयाग क्षेत्र में सर्वाधिक सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। जिलाधिकारी ने पीएम-राहत योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए।

Next Story