उत्तराखंड
road accident : कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत डेढ़ साल का मासूम घायल
Tara Tandi
26 Feb 2024 3:33 PM IST

x
उधम सिंह नगर : कार की टक्कर से बाइक सवार एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस हादसे में महिला का पति और डेढ़ साल का मासूम घायल हो गया। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे के बाद से परिवार में मातम पसर गया है।
सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत
उधम सिंह नगर जिले में एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे उसके पति को भी चोटें आई हैं। इस हादसे में डेढ़ साल का मासूम शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बरेली से जा रहे थे रुद्रपुर
मिली जानकारी के मुताबिक मूल रूप से हुरूरी बरेली निवासी पवन अपनी पत्नी रोशनी (21) और डेढ़ वर्षीय बेटे शिवम के साथ रविवार को बरेली से रूद्रपुर जा रहे थे। इसी दौरान केमरी रोड पर बिना नंबर की एक नई कार का से बाइक की भिड़ंत हो गई।
हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक उन्हें पास के निजी अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि मासूम शिवम को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिवम का इलाज चल रहा है।
Tagsकारबाइकमारी टक्करमहिलामौत डेढ़ सालमासूम घायलCarbikehitwomandeath one and a half year oldinnocent injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





