उत्तराखंड

शामली में रालोद की बढ़ रही है जनाधार, बीजेपी का डर आया सामने

mukeshwari
12 April 2023 11:26 AM GMT
शामली में रालोद की बढ़ रही है जनाधार, बीजेपी का डर आया सामने
x

शामली : राष्ट्रीय लोकदल से चुनाव आयोग ने राज्य स्तर की पार्टी का दर्जा खत्म कर दिया। इसे लेकर रालोद नेताओं में गुस्सा है, वह इसे भाजपा का प्रोपगेंडा बता रहे हैं। भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगा रहे हैं। इस मुद्दे पर रालोद नेताओं से बात की गई तो उनका गुस्सा सामने आया। रालोद नेताओं ने कहा कि इस तरह भाजपा के मंसूबे पूरे नहीं होंगे। सदर विधायक प्रसन्न चौधरी का कहना है कि यह भाजपा का प्रचार है। रालोद के बढ़ते जनाधार से भाजपा डर गई है। पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने निर्वाचन आयोग को फार्म 7 ख भेज दिया है। पार्टी का चुनाव चिन्ह बरकरार रहेगा।

थानाभवन विधायक अशरफ अली खान ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग की इस कार्रवाई से रालोद कार्यकर्ता दुखी हैं। लेकिन उनके जोश में इससे कोई कमी नहीं आएगी। पार्टी नेता जयंत चौधरी के साथ हर कार्यकर्ता मजबूती के साथ खड़ा रहेगा।

क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने कहा कि यह भाजपा की साजिश है। ऐसी हरकतों से रालोद कमजोर होने वाली नहीं है। पार्टी का हर कार्यकर्ता मजबूती से जयंत चौधरी के साथ खड़ा है। रालोद पार्टी जयंत चौधरी के नेतृत्व में और मजबूत होगी।

रालोद के निकाय चुनाव पर्यवेक्षक अब्दुल राव वारिस का कहना है कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करने में माहिर है। विपक्षी दलों को इसी तरह परेशान करने की कोशिश करती है। लेकिन रालोद के सिपाही भाजपा के इस कृत्य से डरने वाले नहीं हैं।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story