उत्तराखंड

Rishikesh News: भाई को बचाने के प्रयास में दो नाबालिग बहनें गंगा में डूबीं

Bharti Sahu 2
17 Sept 2024 12:20 PM IST
Rishikesh News: भाई को बचाने के प्रयास में दो नाबालिग बहनें गंगा में डूबीं
x
Rishikesh News: ऋषिकेश में गंगा में डूब रहे अपने भाई को बचाने की कोशिश में दो बहनें बह गईं। पुलिस के मुताबिक, हरिपुरकलां के गली नंबर तीन में भीमसेन आश्रम निवासी 13 वर्षीय वैष्णवी और 15 वर्षीय साक्षी अपने नौ वर्षीय भाई सूरज के साथ सोमवार सुबह 11 बजे गंगा घाट पर पहुंची थीं। पुलिस के मुताबिक, हरिपुरकलां के गली नंबर तीन में भीमसेन आश्रम निवासी 13 वर्षीय वैष्णवी और 15 वर्षीय साक्षी अपने नौ वर्षीय भाई सूरज के साथ सोमवार सुबह 11 बजे गंगा घाट पर पहुंची थीं। गंगा में नहाने के दौरान सूरज बहने लगा। इस पर साक्षी-वैष्णवी ने भाई को बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। इस जद्दोजहद में दोनों बहनों ने भाई को तो किनारे तक पहुंचा दिया, पर खुद गंगा के तेज प्रवाह में बह गईं। घटना की सूचना मिलते ही हरिपुरकलां चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। सुबह से शाम तक चले तलाशी अभियान के बाद भी दोनों बहनों का कुछ पता नहीं चल सका। अंधेरा होने पर अभियान रोक दिया गया। अब मंगलवार को फिर से दोनों बहनों की तलाश की जाएगी। भाई को बचाने की फेर में दो बहनों के गंगा में लापता होने पर हर कोई उनकी सलामती की प्रार्थना कर रहा है।
Next Story