उत्तराखंड

Rishikesh: गंगा में बहा दिल्ली का सैलानी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Tara Tandi
5 Jun 2025 7:41 PM IST
Rishikesh: गंगा में बहा दिल्ली का सैलानी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
x
Rishikesh ऋषिकेश: दिल्ली से महिला मित्र के साथ ऋषिकेश घूमने आया युवक गंगा के तेज बाहव में बह गया. युवक की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है.
गंगा में बहा दिल्ली का पर्यटक
घटना गुरुवार शाम की है. जानकारी के साथ इक युवक दिल्ली से अपनी महिला मित्र के साथ घूमने ऋषिकेश आया था. शाम को दोनों नदी किनारे गए थे. युवक पानी में थोड़ा आगे चला गया. इस दौरान वह तेज बहाव में बह गया.
युवक की तलाश जारी
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया. राफ्ट से सभी संभावित स्थानों पर युवक की तलाश जारी है. खबर लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है.
Next Story