उत्तराखंड
Rishikesh: सीएम योगी आदित्यनाथ एम्स में भर्ती अपनी मां का हाल जानने पहुंचे
Tara Tandi
16 Jun 2024 5:41 PM IST

x
Rishikesh सीएम योगी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को एम्स में भर्ती किया गया है। वहीं, आज सीएम योगी भी अपनी मां से मिलने के लिए एम्स पहुंचे। एम्स में करीब आधा घंटा मां सावित्री देवी से हाल-चाल पूछने के बाद योगी आदित्यनाथ ट्रामा सेंटर में भर्ती रुद्रप्रयाग और पौड़ी खिर्सू के घायलों का हाल-चाल पूछने गए। यहां उन्होंने करीब 10 मिनट तक घायलों का हाल-चाल पूछा, उसके बाद वह अपने हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए।
बता दें कि सीएम योगी की मां को जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसी महीने वह दूसरी बार भर्ती हुई हैं। एम्स प्रशासन के अनुसार सावित्री देवी वृद्धावस्था की दिक्कतों के चलते भर्ती हुई हैं। पिछली बार आंखों में संक्रमण की दिक्कत हुई थी।
एम्स ऋषिकेश के पीआरओ संदीप कुमार ने कहा कि सावित्री देवी का चिकित्सक बेहतर देखरेख कर रहे हैं। शनिवार को उनसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मिलने आए थे।
TagsRishikesh सीएम योगी आदित्यनाथएम्स भर्ती अपनी मांहाल जानने पहुंचेRishikesh CM Yogi Adityanath went to AIIMS to know about his mother's conditionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





