उत्तराखंड

राजस्व टीम ने दो फैक्ट्री से भारी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक किया बरामद, दो फैक्ट्रियों हुई सील

Admin Delhi 1
12 Oct 2022 10:11 AM GMT
राजस्व टीम ने दो फैक्ट्री से भारी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक किया बरामद,  दो फैक्ट्रियों हुई सील
x

काशीपुर न्यूज़: प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका महुआ खेड़ा गंज ने छापा मारकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद की है। राजस्व टीम ने प्रशासन की मौजूदगी में दो फैक्ट्रियों को सील कर दिया है। नगर पालिका महुआ खेड़ा गंज को सूचना मिली कि नंद नगर औद्योगिक आस्थान फेस एक में एक कंपनी प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलिथीन तैयार कर रही है। सूचना पर पालिका टीम ने फैक्ट्री में छापा मारा। इस दौरान फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। जहां पर सिंगल यूज प्लास्टिक वेस्ट से दाना तैयार करने, पॉलिथीन कैरी रोल बनाने के बाद अलग-अलग मशीनों से कैरी बैग तैयार करने एवं श्रमिकों द्वारा पैकिंग का कार्य होता पाया गया। सूचना पर एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार अक्षय प्रहलाद भटट, पीसीबी क्षेत्राधिकारी नरेश गोस्वामी मौके पर पहुंच गए। पालिका अधिकारियों ने प्रशासन की मौजूदगी में करीब 29 क्विंटल तैयार माल कब्जे में लेकर चालू फैक्ट्री को बंद कराकर सील कर दिया। इसके बाद पड़ोस की एक अन्य फैक्ट्री में भी छापा मारा। यहां पर भी प्रतिबंधित प्लास्टिक के गिलास व्यापक मात्रा में भंडारित पाए गए लेकिन उत्पादन बंद पाया गया।

इस दौरान प्रशासन ने तैयार 9 क्विंटल माल (145 पेटी) कब्जे में लेकर फैक्ट्री को सील कर दिया। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले काफी समय से महुआखेड़ा गंज स्थित फैक्ट्री में सिंगल यूज प्लास्टिक के निर्माण और रखरखाव की शिकायत मिल रही थी। नगर पालिका ईओ यशवीर सिंह राठी के नेतृत्व में टीम ने महुआखेड़ा गंज स्थित भारत प्लास्टिक और गोपाल प्लास्टिक दो फैक्ट्रियों पर छापा मारा। दोनों फैक्ट्रियों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद, सिंगल यूज प्लास्टिक का उत्पादन होने पर दोनों फैक्ट्रियां सील कर दी गई हैं।

Next Story