उत्तराखंड

गणतन्त्र दिवस: कण्डोलिया मैदान में भव्य परेड का किया गया आयोजन

Gulabi Jagat
26 Jan 2023 12:33 PM GMT
गणतन्त्र दिवस: कण्डोलिया मैदान में भव्य परेड का किया गया आयोजन
x
74 वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जनपद पौड़ी गढ़वाल के ऐतिहासिक कण्डोलिया मैदान में भव्य परेड का आयोजन किया गया। भव्य परेड के शुभारम्भ के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा मुख्य अतिथि श्री सुशील कुमार, माननीय गढ़वाल कमीश्नर महोदय एवं करन सिंह नगन्याल, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र का ससम्मान स्वागत किया गया।
इसके उपरान्त मुख्य अतिथि सुशील कुमार, माननीय गढ़वाल कमीश्नर द्वारा सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा गणतन्त्र दिवस परेड की सलामी ली गयी। तत्पश्चात सुसज्जित परेड का निरीक्षण किया गया।
विभव सैनी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन द्वारा गणतन्त्र दिवस परेड की प्रथम कमाण्ड का नेतृत्व किया गया, द्वितीय कमाण्ड उपनिरीक्षक ना0पु0 अमित भट्ट एवं तृतीय कमाण्ड उपनिरीक्षक किशन दत्त शर्मा द्वारा संभाली गयी। सम्पूर्ण परेड में 08 प्लाटून सम्मिलित थे जिसमें-
1:- आर्म्ड पुलिस प्लाटून कमाण्डर - उपनिरीक्षक श्री विनोद पाल
2:- नागरिक पुलिस प्लाटून कमाण्डर - उपनिरीक्षक श्री कमल किशोर
3:- पी0ए0सी0 प्लाटून कमाण्डर - ए0पी0सी0 श्री त्रिलोक सिंह
4:- महिला पुलिस प्लाटून कमाण्डर - उपनिरीक्षक श्रीमती वैशाली भण्डारी
5:- जिला होमगार्ड़स प्लाटून कमाण्डर - श्री धर्म सिंह
7:- एन0सी0सी0 बालक प्लाटून कमाण्डर - श्री अनुराग रावत
8:- एन0सी0सी0 बालिकायें प्लाटून कमाण्डर - कु. हिमानी
उक्त टुकड़ियों के अतिरिक्त जनपद पौड़ी की पिंक यूनिट, गौरा शक्ति, डायल-112, यातायात पुलिस, संचार, अग्निशमन दस्ता एवं बीआर मॉर्डन पब्लिक स्कूल बैण्ड सम्मिलित हुये, जिनके द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया तथा सलामी मंच के आगे से गुजरते हुये मुख्य अतिथि को सलामी देते हुए भव्य परेड का प्रदर्शन किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों/निगमों द्वारा तैयार की गयी रंग-बिरंगी एवं जीवंत झाँकियों द्वारा मनमोहक नजारा प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा अपने सम्बोधन में उपस्थित समस्त महानुभावों, अधिकारियों एवं पत्रकार बंधुओं तथा जनपद पौड़ी गढवाल की संम्भ्रान्त जनता को 74 वें गणतन्त्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गयी| साथ ही गणतन्त्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुये भारत गणराज्य एवं भारतीय संविधान के नीति-निर्धारकों का स्मरण करते हुये भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाने का आह्वान किया गया। तत्पश्चात स्कूली छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न विभागों द्वारा रंगांरग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
जनपद स्तर पर उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 07 पुलिस कर्मचारियों (उपनिरीक्षक ना0पु0 कमलेश शर्मा सीआईयू, उपनिरीक्षक ना0पु0 मुकेश भट्ट कोतवाली लैन्सडाउन, मुख्य आरक्षी विपिन अभिसूचना इकाई पौड़ी, आरक्षी राकेश दास अभिसूचना इकाई लक्ष्मणझूला, आरक्षी 357 ना0पु0 राजेन्द्र सिंह थाना श्रीनगर, आरक्षी 228 ना0पु0 जितेन्द्र सिंह थाना श्रीनगर, फायरमैन राजेन्द्र सिंह फायर स्टेशन पौड़ी) को मुख्य अतिथि महोदय द्वारा पुलिस प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर गढ़वाल कमीश्नर सुशील कुमार, पुलिस महानिरीक्षक करन सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी पौड़ी आशीष कुमार चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चन्द्र सुयाल, अपर पुलिस अधीक्षक संचार श्री अनूप काला तथा पुलिस परिवार एवं विभिन्न विभागों के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
कण्डोलिया के ऐतिहासिक मैदान में लगभग 2000 से अधिक लोगों द्वारा गणतन्त्र दिवस परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनन्द लिया गया।
Gulabi Jagat

Gulabi Jagat

    Next Story