उत्तराखंड
Uttarakhand में बारिश से गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Tara Tandi
2 May 2025 4:02 PM IST

x
Dehradun देहरादून: उत्तराखंड में राजधानी देहरादून सहित कई जिलों में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन साथ ही मौसम वैज्ञानिकों ने पांच मई तक के लिए चेतावनी जारी की है।
प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला-बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पांच मई तक प्रदेश में मौसम के बदले रहने से गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। आज शुक्रवार को दून समेत पर्वतीय जिलों में बारिश हो रही है। जबकि प्रदेश भर में बिजली चमकने के साथ 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पांच मई तक तेज हवाएं और हल्की बारिश होने से गर्मी से राहत मिलेगी। जबकि पर्वतीय जिलों में मौसम के बिगड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
तैयारी के साथ करें पहाड़ों की यात्रा, पांच मई तक बदला रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञों ने हिदायत देते हुए कहा कि पांच मई तक प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में यात्रा सावधानी के साथ करें। मौसम में बदलाव होने से ठंड लौट सकती है। ऐसे में गर्म कपड़े और मौसम की जानकारी लेकर ही घर से निकलें। खास तौर पर चारधाम यात्रा पर निकलने वाले लोग वहां के मौसम की जानकारी जरूर लें।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, पांच मई तक प्रदेश भर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तेज हवाएं और बिजली चमकने के साथ कुछ इलाकों में बारिश परेशानी बढ़ा सकती है। इसकी मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है।
TagsUttarakhand बारिश गर्मी राहतमौसम विभागजारी ऑरेंज अलर्टUttarakhand rain heat reliefMeteorological Department issued orange alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





