उत्तराखंड

भावनाओ का दर्पण पुस्तक का विमोचन

Admin Delhi 1
3 April 2023 10:35 AM GMT
भावनाओ का दर्पण पुस्तक का विमोचन
x

रुड़की: महानगर रुडकी के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में सेवानिवृत शिक्षक सुक्रमपाल त्यागी द्वारा लिखी गई पुस्तक "भावनाओ का दर्पण" का विमोचन किया गया।

पनियाला रोड़ शिवपुरम में आयोजित कार्यक्रम में त्यागी समाज उत्तराखंड के संरक्षक मामचंद प्रधान, उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री विकास त्यागी, माध्यमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रदीप त्यागी ने पुस्तक 'भावनाओ का दर्पण' का विमोचन किया। इस अवसर पर मामचंद प्रधान ने लेखक सुक्रमपाल त्यागी को बधाई देते हुए कहा कि अपने मन के भाव को लिपिबद्ध कर पुस्तक के रूप में उनका प्रस्तुतिकरण एक विशिष्ट कार्य है। उनकी पुस्तक से समाज को नई प्रेरणा प्राप्त होगी। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महामंत्रीनेता विकास त्यागी ने कहा कि लेखन का कार्य समाज में सकारात्मक प्रभाव छोड़ता हैं। यह पुस्तक भी समाज को सकारात्मक ऊर्जा देने का काम करेगी। वरिष्ठ शिक्षक नेता डॉ प्रदीप त्यागी ने कहा कि सुकरमपाल त्यागी की लेखन शैली अपने आप में विशिष्ट हैं। उन्होंने भावनाओं के दर्पण पुस्तक में जिस प्रकार मन की भावनाओं का प्रकटीकरण एक उन्नत भाषा के रूप में किया है उससे हम सब को लाभ होगा। इस अवसर पर त्यागी समाज उत्तराखंड़ के प्रदेश महामंत्री प्रदीप त्यागी सैदपुरा, एड नरोत्तम त्यागी, सतीश त्यागी, विक्रांत पुंडीर, एकांश भारद्वाज महेंद्र त्यागी, मनोज त्यागी, हितेश त्यागी, नवीन कुमार, प्रमोद, आदि उपस्थित रहे।

Next Story