उत्तराखंड

भारी बारिश से बैराज में रेड अलर्ट घोषित, बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक

Admin Delhi 1
26 Sep 2022 2:20 PM GMT
भारी बारिश से बैराज में रेड अलर्ट घोषित, बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक
x

बनबसा न्यूज़: मूसलाधार वर्षा के कारण शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से बैराज में रेड अलर्ट घोषित कर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। एक ओर जहां जिले के मैदानी व पहाड़ी क्षेत्रों में मूसलाधार वर्षा के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त और जगह-जगह जलजमाव हो गया है। वहीं, वर्षा के कारण शारदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार सुबह शारदा नदी का जलस्तर बढ़कर 1 लाख 21 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया है। इस कारण शारदा बैराज प्रशासन ने रेड अलर्ट घोषित कर बैराज से बड़े वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि दो पहिया वाहनों और पैदल आवाजाही सुचारू रहेगी। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग बनबसा के जेई संजय सिंह ने बताया कि शारदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण शारदा नहर में जाने वाले पानी को भी रोक दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पानी के साथ सिल्ट अधिक आने और सुरक्षा के मद्देनजर शारदा नहर में पानी रोका गया है। उन्होंने बताया कि जलस्तर घटने के बाद बैराज से वाहनों की आवाजाही को सुचारू कर दिया जाएगा। शारदा बैराज में आवाजाही पर रोक लगने के बाद बैराज के समीप वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

Next Story