उत्तराखंड

केदारनाथ में टूटा रिकॉर्ड! क्षमता 12,000, प्रतिदिन पहुंच रहे 25,000 श्रद्धालु

Admin2
7 May 2022 6:25 PM IST
केदारनाथ में टूटा रिकॉर्ड! क्षमता 12,000, प्रतिदिन पहुंच रहे 25,000 श्रद्धालु
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : कोरोना वायरस की महामारी के चलते केदारनाथ धाम की यात्रा दो साल बाद शुरू हुई है. इस बार केदारनाथ की यात्रा शुरू हुई तो भक्तों की अनियंत्रित भीड़ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. यात्रियों की सुविधा और कोरोना की रोकथाम के लिए तय सीमा से भी कहीं ज्यादा लोग केदारनाथ धाम पहुंचे थे. यह संख्या 25,000 से भी ज्यादा बताई जा रही है. जबकि सरकारी निर्देश में प्रतिदिन केवल 12,000 यात्रियों को ही केदारनाथ धाम जाने की अनुमति है.उत्तराखंड सरकार ने चार धाम की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को पहले ही सीमित कर दिया था.

सरकारी निर्देश के मुताबिक, प्रतिदिन केवल 15,000 श्रद्धालु ही बाबा बद्रीनाथ के दर्शन करने जा सकेंगे. जबकि केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या 12,000 प्रतिदिन निर्धारित की गई है. वहीं, गंगोत्री धाम के दर्शन करने प्रतिदिन केवल 7,000 श्रद्धालु ही जा सकेंगे. जबकि यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए प्रतिदिन केवल 4,000 श्रद्धालुओं को ही अनुमति मिलेगी.


Next Story