- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rampur : अजीमनगर में...
उत्तर प्रदेश
Rampur : अजीमनगर में महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Tara Tandi
18 April 2025 12:01 PM IST

x
Rampur रामपुर । उत्तराखंड की महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामना आया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला को बुला लिया था, उसके बाद दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
घटना अजीम नगर थाना क्षेत्र के हरेटा गांव के पास की है। गांव निवासी एक युवक का ऊधम सिंह नगर की विवाहिता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने शादी का झांसा देकर प्रेमिका को अपने गांव बुला लिया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। रात भर अपने साथ जंगल में रखने के बाद प्रेमी सुबह उसे छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो हड़कंप मच गया। कुछ देर के अंदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच की। थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अजीम नगर थाना क्षेत्र के हरेटा गांव निवासी समीर उर्फ अयान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर मामले की जांच की है। थाना अध्यक्ष कर्म सिंह पाल ने बताया आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ससुराल पक्ष के चार आरोपियों पर रिपोर्ट
कोतवाली पुलिस ने दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करके उसे घर से निकालने वाले ससुराल पक्ष के चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उत्तराखंड के जनपद ऊधमसिंह नगर स्थित गांव किला खेड़ा निवासी अनोखे सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी और कार्रवाई की गुहार लगाई। उसने अपनी पुत्री रेखा का विवाह क्षेत्र के गांव कोठा जागीर निवासी एक युवक के साथ किया था। ससुराल वाले दिए गए दहेज से खुश नहीं थे और उनकी पुत्री को दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करते रहे। पीड़िता किसी तरह अपने मायके पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तेजपाल सिंह, संतीया, मेवाराम, शेर सिंह निवासी गांव कोठा जागीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
TagsRampur अजीमनगरमहिला दुष्कर्मआरोपी गिरफ्तारRampur Azimnagarwoman rapedaccused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





