उत्तराखंड
Ramnagar: सिलेंडर का लीकेज ठीक करने के दौरान लगी आग, तीन लोग झुलसे
Tara Tandi
4 Sept 2024 11:57 AM IST
x
Ramnagar रामनगर: रामनगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छोई पड़ाव में अचानक गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद घर की रसोई में मौजूद पति-पत्नी सहित एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए तुरंत परिजनों द्वारा रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां तीनों की हालत गंभीर होने पर तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
बुधवार की सुबह छोई गांव के रहने वाले राजू आर्य ने बताया उसकी भाभी पूजा आर्य रसोई में काम कर रही थी। इसी बीच गैस सिलेंडर लीकेज होने पर उन्होंने अपने पति विनोद आर्य को बुलाया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी ने गैस सिलेंडर से हो रहे लीकेज को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। इसी बीच विनोद आर्य ने अपने गांव में रहने वाले जीवन बोरा को बुलाया जोकि इंडियन गैस एजेंसी में कार्यरत है। जीवन बोरा द्वारा गैस सिलेंडर लीकेज को ठीक करने के बाद जैसे ही माचिस की तिल्ली जलाकर सिलेंडर चेक किया गया तो इसी बीच सिलेंडर से तेज आग की लपटे निकली। जिससे तीनों लोग इसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।
TagsRamnagar सिलेंडर लीकेज ठीकदौरान लगी आगतीन लोग झुलसेRamnagar cylinder leakage fixedfire broke out during thisthree people got burntजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





