उत्तराखंड
Ramnagar : रामगंगा नदी में वन कर्मी पर झपटा मगरमच्छ, गंभीर रूप से घायल
Tara Tandi
25 Jun 2024 12:57 PM GMT
![Ramnagar : रामगंगा नदी में वन कर्मी पर झपटा मगरमच्छ, गंभीर रूप से घायल Ramnagar : रामगंगा नदी में वन कर्मी पर झपटा मगरमच्छ, गंभीर रूप से घायल](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/06/25/3819850-4.webp)
x
Ramnagar रामनगर। विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के अंतर्गत पड़ने वाले ढिकाला रेंज के सर्पदुली क्षेत्र में गश्त के दौरान रामगंगा नदी को पार कर रहे वनकर्मी पर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया। मगरमच्छ से लड़ते हुए वनकर्मी ने बचाई अपनी जान तो बचा ली लेकिन वह गंभीर रूप से घायल भी हो गया। बता दें कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की सर्पदुली रेंज में वन कर्मी गश्त कर रहे थे तभी रामगंगा नदी पार करते वक्त अचानक एक वन दरोगा पर मगरमच्छ ने हमला बोलते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायल वनकर्मी को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सर्पदुली रेंज के रेंज अधिकारी बिंदर पाल ने बताया कि मंगलवार की सुबह 55 वर्षीय वन दरोगा अब्दुल सलाम चार अन्य कर्मचारियों के साथ गश्त पर निकले थे उन्होंने बताया कि इसी बीच खिनानौली बीट के समीप सभी कर्मचारी गश्त के दौरान रामगंगा नदी पार कर रहे थे।
इस दौरान अचानक मगरमच्छ ने अब्दुल सलाम पर हमला बोल दिया। मगरमच्छ के हमले के बाद उक्त कर्मचारी ने शोर मचाते हुए मगरमच्छ से अपने आप को छुड़ाने के लिए संघर्ष भी करता रहा। शोर मचाने पर साथ में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने भी अब्दुल सलाम को मुश्किल मगरमच्छ से छुड़ाया।
लेकिन तब तक मगरमच्छ द्वारा अब्दुल सलाम के शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह जख्मी कर दिया गया था। रेंजर बिंदर पाल ने बताया कि गनीमत रही कि मगरमच्छ छोटा था। अगर वह बड़ा होता तो यह अब्दुल सलाम के लिए घातक हो सकता था। घायल वन दरोगा को तुरंत उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया रेंज अधिकारी ने बताया कि घायल वनकर्मी का उपचार चल रहा है तथा उसकी हालत में सुधार है।
TagsRamnagar रामगंगा नदीवन कर्मी झपटा मगरमच्छगंभीर रूप घायलRamnagar Ramganga Riverforest worker attacked by crocodileseriously injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story