
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : उत्तराखंड में रिक्त होने जा रही राज्यसभा की एक सीट के लिए भाजपा अपने प्रत्याशी का नाम जल्द तय कर देगी। इसके लिए पार्टी छह दावेदारों का पैनल तैयार कर केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजेगी। शनिवार को प्रदेश भाजपा की इस सिलसिले में बैठक होने जा रही है। विधानसभा में संख्या बल के आधार पर भाजपा की जीत सुनिश्चित है।कई राज्यों के साथ उत्तराखंड में भी राज्यसभा की एक सीट रिक्त होने जा रही है। कांग्रेस के प्रदीप टम्टा का कार्यकाल समाप्त होने से यह सीट खाली होने जा रही है। निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार 31 मई तक नामांकन होंगे, जबकि 10 जून को मतदान होगा। उत्तराखंड में राज्यसभा की कुल तीन सीटें हैं। इनमें से एक कांग्रेस व दो भाजपा के पास हैं। भाजपा से पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी और नरेश बंसल राज्यसभा में हैं।





