उत्तराखंड

देवभूमि में बारिश का क़हर: बागेश्वर में नाले में बही कार, पहाड़ी जिलों में भूस्खलन की खबर

Admin Delhi 1
30 July 2022 9:55 AM GMT
देवभूमि में बारिश का क़हर: बागेश्वर में नाले में बही कार, पहाड़ी जिलों में भूस्खलन की खबर
x

हल्द्वानी न्यूज़: इन दिनों बारिश के रूप में आसमान से आफत बरस रही है। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में लगातार भूस्खलन होने और नदी नाले उफान पर होने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बागेश्वर के गरुड़ तहसील में शुक्रवार रात बारिश से नाला उफान पर था। इस दौरान कार संख्या यूके 02 ए 1099 रियूनी लखमार वाली सड़क में तेज बहाव में करीब 150 मीटर तक बह गई। गनीमत रही कि कार बड़े पत्थरों में फंस गई। रियूनी लखमार निवासी चालक महेश सिंह नेगी और हरीश राम तेज बहाव में 100 मीटर दूर तक बह गए, उन्हें हल्की चोट आई हैं।

इधर, नैनीताल जिले में आपदा कंट्रोल रुम से मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल-भवाली के अलावा छीड़ाखान-अमजड़, कोंता-कुकड़, भूल्यूटी मोटर मार्ग, सिल्टोना-बजेड़ी, फतेहपुर बेल बसानी दो स्थानों पर मार्ग, बजून अधौड़ा- फतेहपुर भौंर्सा-पिनरौ, कैंची-हरतपा, बानना मोटर मार्ग आदि मार्ग मलबा आने व भूस्खलन की वजह से बंद हैं।

Next Story