उत्तराखंड

यमुनोत्री समेत ऊंचाई वाले इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू

Tara Tandi
14 March 2024 5:51 PM IST
यमुनोत्री समेत ऊंचाई वाले इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू
x
देहरादून :उत्तराखंड में आज दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट बदली। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। वहीं, खरशाली गांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी,फूलचट्टी तहसील क्षेत्र में भी हल्की बारिश हो रही है। इससे तापमान भी गिरावट दर्ज की गई है।
वहीं, मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के भी आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अब बदलने वाले मौसम का तापमान पर कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। उधर, औली मार्च के महीने में भी बर्फ से लदा है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।
Next Story