उत्तराखंड
पहाड़ों पर शुरू हुई बारिश ,बर्फबारी का येलो जारी अलर्ट,
Tara Tandi
1 March 2024 1:54 PM IST

x
देहरादून : पहाड़ों में रिमझिम बारिश जारी है। इस साल फरवरी से ही मौसम अपने खूब तेवर दिखा रहा है। पर्वतीय जिलों में हो रही बारिश-बर्फबारी से ठंड लौट-लौट कर आ रही है। ऐसे में मार्च की शुरूआत भी खराब मौसम के साथ होगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज शुक्रवार को बिजली चमकने, ओलावृष्टि के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई थी। जबकि झोकेदार हवाएं तापमान को गिराने का काम करेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोकेदार हवाएं चलेंगी। जबकि अगले दिन दो मार्च को बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया। वहीं तीन मार्च को भी प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा।
चटक धूप से बढ़ा दून का तापमान
भले ही आज से मौसम बदलने के आसार हैं। लेकिन दून में खिली चटक धूप ने जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री बढ़ा दिया। जबकि मुक्तेश्वर का तीन, पंतनगर और नई टिहरी का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा हुआ रहा। तापमान बढ़ने से दिन में गर्मी का अहसास होने लगा। हालांकि रात के न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होने से ठंड बरकरार रही।
Tagsपहाड़ोंशुरू हुई बारिशबर्फबारीयेलो जारी अलर्टMountainsrain startedsnowfallyellow alert issuedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





