
x
Uttarakhand उत्तराखंड : एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड के तीन पर्वतीय जिलों के लिए बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. ऐसे में लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है.
उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज चमोली, उत्तरकाशी ओर पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. जबकि हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में घना कोहरा छाया रहेगा. इसे देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही यात्रियों को सावधानी से वाहन चलाने की हिदायत दी गई है.
कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बुधवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. बता दें उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ था. बारिश और बर्फबारी के बाद एक बार फिर पारा लुढ़केगा. बीते मंगलवार को देहरादून के तापमान की बात करें तो सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
TagsUttarakhand तीन जिलोंबारिश-बर्फबारी अलर्टUttarakhand three districtsrain-snowfall alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





