उत्तराखंड
Uttarakhand में बारिश का अलर्ट जारी, जानिए किन जिलों में होगा असर
Tara Tandi
11 Jun 2025 11:26 AM IST

x
उत्तराखंड Weather: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने सात जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम
उत्तराखंड में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में गर्म हवाओं के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं. हालांकि मौसम विभाग की माने तो 11 जून को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने सात पर्वतीय जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट jari किया है.
मौसम विभाग ने जारी किया सात जिलों के लिए बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 11 जून को प्रदेश में मौसम बदल सकता है. मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत और पिथौरागढ़ जिले के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. वैज्ञानिकों की माने तो 16 जून तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा
TagsUttarakhand बारिशअलर्ट जारीकिन जिलों असरUttarakhand rainalert issuedwhich districts are affectedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





