
x
उत्तराखंड Weather : उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार को भी सात जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.
देहरादून समेत सात जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 19 अप्रैल तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा.
किस जिले में कितना रहेगा तापमान
बता दें राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान आज 34°C रहने की संभावना है. जबकि न्यूनतम तापमान 22°C रहेगा. जबकि नैनीताल में अधिकतम तापमान लगभग 21°C और न्यूनतम तापमान 16°C रहने की संभावना है. वहीं हरिद्वार का अधिकतम तापमान लगभग 35°C और न्यूनतम तापमान 18°C रहने की उम्मीद है.
वहीं उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान लगभग 38°C और न्यूनतम तापमान 24°C रहने की उम्मीद है. जबकि पौड़ी में अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 16°C और चमोली का अधिकतम तापमान लगभग 25°C और न्यूनतम तापमान 11°C रहs. वहीं उत्तरकाशी का अधिकतम तापमान लगभग 36°C और न्यूनतम तापमान 20°C के आसपास रहेगा.
TagsDehradun सात जिलोंबारिश अलर्टDehradun seven districtsrain alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





