
x
Uttarakhand उत्तराखंड : उत्तरकाशी जिले में पिछले 10 दिनों से लापता राजीव प्रताप का शव 28 सितंबर को जोशियाड़ा बैराज की झील में मिला है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजीव प्रताप की मौत पर दुख जताया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पत्रकार राजीव प्रताप के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उत्तराखंड के युवा पत्रकार राजीव प्रताप जी का लापता होना और फिर मृत पाया जाना सिर्फ दुखद नहीं, भयावह है। इस मुश्किल वक्त में शोकाकुल परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और उनके साथ खड़ा हूं।
उन्होंने लिखा कि बीजेपी राज में आज ईमानदार पत्रकारिता भय और असुरक्षा के साए में जी रही है। जो सच लिखते हैं, जनता के लिए आवाज उठाते हैं, सत्ता से सवाल पूछते हैं। उन्हें धमकियों और हिंसा से चुप कराने की कोशिश की जा रही है। राजीव जी के साथ हुआ पूरा घटनाक्रम ऐसे ही षड्यंत्र की ओर इशारा करता है। राजीव जी की मृत्यु की अविलंब निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए और पीड़ित परिवार को बिना देरी न्याय मिलना चाहिए।
बता दें कि कोतवाली उत्तरकाशी में 19 सितंबर को राजीव प्रताप (36) की गुमशुदगी दर्ज हुई थी। वे देहरादून के दीपनगर अजबपुर कलां के रहने वाले थे। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदा राजीव प्रताप की सकुशल बरामदगी के लिए तलाश अभियान चलाया। उत्तरकाशी शहर में लगे अलग-अलग स्थानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया गया तो राजीव प्रताप 18 सितंबर को रात 11:20 बजे बस अड्डा उत्तरकाशी व 11:38 बजे गंगोरी पुल क्रास करते दिखाई दिए।
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, रात 11.39 बजे उनकी गाड़ी गंगोरी पुल क्रॉस की और गंगोरी से आगे लगे पेट्रोल पंप के कैमरे देखने पर गाड़ी मनेरी की तरफ जाते नहीं दिखाई दी। गंगोरी के निकट स्यूणा गांव के पास भागीरथी नदी में 19 सितंबर को एक कार दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में पाई गई। वाहन गंगोरी व गरमपानी के बीच गंगोत्री हाईवे से करीब 50-55 मीटर नीचे भागीरथी नदी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। दुर्घटना स्थल के पास से पहाड़ी पर कार मालिक का बैग और गाड़ी के टूटे शीशे मिले हैं। वाहन नदी में बहकर दुर्घटनाग्रस्त स्थल से करीब 300 मीटर आगे मिला। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने वाहन को चेक किया तो यह वही गाड़ी थी, जिसे राजीव चला रहे थे।
Tagsउत्तरकाशीउत्तराखंडराजीव प्रतापलापता पत्रकारशव बरामदकांग्रेसराहुल गांधीपत्रकार सुरक्षागुमशुदगीगाड़ी दुर्घटनाभागीरथी नदीपुलिस और एसडीआरएफसीसीटीवी फुटेजन्याय की मांगजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





