पुष्कर सिंह धामी ही होंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, BJP विधायक दल की बैठक में फैसला

नई दिल्ली: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद के लिए पुष्कर सिंह धामी के नाम पर भारतीय जनता पार्टी ने मुहर लगाई है. देहरादून में पार्टी इकाई की बैठक में फैसले के बाद पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उपपर्यवेक्षक मीनाक्षी लेखी ने यह घोषणा की. नए सीएम की रेस में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सतपाल महाराज, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अनिल बलूनी शामिल थे. हालांकि विधायक दल की बैठक के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री का ताजा पुष्कर सिंह धामी के सिर बांधा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





