उत्तराखंड

पुलभट्टा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपियों को किया गिरफ्तार

Gulabi Jagat
4 April 2023 2:41 PM GMT
पुलभट्टा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपियों को किया गिरफ्तार
x
दिनांक 03-04-23 को चौकी बरा क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा थाना पुलभट्टा मे तहरीरी सूचना दी कि दिनांक 27-03-2023 को उनकी बडी बेटी की बरा के गोल्डन पैलेस मैरिज हांल मे शादी थी। उस दिन रात्रि करीब 12.00 बजे के आस पास गजेन्द्र सिंह नाम का व्यक्ति अपने साथी कमल सिंह राठौर को साथ लेकर बिना नम्बर की जीप मे नाबालिग पुत्री को गोल्डेन पैलेस मैरिज हाल के बाहर से खीचकर बिना नम्बर की जीप से नदेली रोड मे ले गया। जहां गजेन्द्र सिंह द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया और सुबह करीब 4 बजे के आस पास उसकी बेटी को घर के पास छोड गया। तहरीर के आधार पर थाना पुलभट्टा मे उक्त दोनो अभि0गण के विरूद्ध FIR-67/2023 U/S-363/366A/376/506/323 IPC व ¾ पोक्सो ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना उ0नि0 दीपा अधिकारी के सुपुर्द की गयी।
उक्त घटना मे अभि0गणो की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर रूद्रपुर व क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष पुलभट्टा व उनकी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकरण के 24 घण्टे के अन्दर दोनो अभि0गणो को सुरागरसी पतारसी करते हुए उत्तमनगर गुरूद्वारे से आगे बहेडी को जाने वाले रास्ते पर दबिश देकर घटना मे प्रयुक्त जीप बिना नम्बर रंग खाकी के सहित पकड लिया गया। पूछताछ मे अभि0 कमल सिंह द्वारा घटना के दिन अपनी जीप खुद चलाकर गजेन्द्र सिंह के साथ गोल्डन पैलेस के पास से नाबालिग अपहर्ता को ले जाकर गजेन्द्र सिंह द्वारा उसका दुष्कर्म करने की पुष्टि की। अपहर्ता का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा चुका है। दोनो अभि0गणो को रिमाण्ड हेतु मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1- गजेन्द्र सिह पुत्र हर प्रसाद निवासी अजीतपुर बरा थाना पुलभट्टा जिला उधमसिहनगर
2-कमल सिंह पुत्र राजपाल निवासी उपरोक्त
बरामदगी -
01 जीप बिना नम्बर,01 मोबाईल, आधार कार्ड
आपराधिक इतिहास
अभि0गणो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
Next Story