उत्तराखंड
मनोविज्ञान के क्षेत्र में प्रो. अरुण कुमार की बड़ी उपलब्धि, प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजे गए
Admindelhi1
25 Nov 2026 11:41 AM IST

x
हरिद्वार के प्रोफेसर को मनोविज्ञान क्षेत्र का प्रतिष्ठित सम्मान, विश्वविद्यालय में खुशी
हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार को मनोविज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘फेलो ऑफ द नैप्स-2026’ सम्मान से सम्मानित किया गया है।
देव संस्कृति विश्वविद्यालय में नेशनल एसोसिएशन ऑफ साइकोलॉजिकल साइंस की ओर से आयोजित 12वीं अंतरराष्ट्रीय एवं 14वीं भारतीय मनोवैज्ञानिक विज्ञान संगोष्ठी में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
प्रो. अरुण कुमार को उनके दीर्घकालिक शैक्षणिक योगदान, शोध कार्यों और मनोविज्ञान के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। इससे पहले भी वह कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार, शिक्षाविदों और शोधार्थियों ने प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी।
Next Story





