उत्तराखंड

हरिद्वार जेल के कैदी जिला कारागार में तैयार कर रहे हैं तिरंगा

Admin Delhi 1
8 Aug 2022 1:05 PM GMT
हरिद्वार जेल के कैदी जिला कारागार में तैयार कर रहे हैं तिरंगा
x

हरिद्वार न्यूज़: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा लगाने के अभियान की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। हरिद्वार जेल के कैदी भी आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए तैयारियां की जा रही है। इस महोत्सव को सफल बनाने में कैदी भी अपना योगदान दे रहे हैं। जेल की चाहरदीवारी के भीतर कैदी और बंदी मिलकर दस हजार तिरंगे झंडे बना रहे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव पर केन्द्र और प्रदेश की धामी सरकार हर घर तिरंगा लहराने की तैयारी कर रही है। पोस्ट आफिस से लेकर बाजारों में तिरंगा झंडों की बिक्री की जा रही है। जिला कारागार हरिद्वार में भी तिरंगे झंडे तैयार किए जा रहे हैं। इसके लिए कैदियों को 20 सिलाई मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। तिरंगा बनाने को लेकर कैदियों में उत्साह देखा जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव में कैदी अपनी भागीदारी करने के लिए तिरंगा झंडा तैयार कर रहे हैं।

जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया करीब दस हजार तिरंगा झंडे बनाने का लक्ष्य रखा गया है। झंडे तैयार होने के बाद बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। कारागार में कैदियों से मुलाकात करने पहुंचने वालों को भी एक-एक तिरंगा उपलब्ध कराया जाएगा। हर बैरक में तिरंगा झंडा लगाया जाएगा।

Next Story