उत्तराखंड

दार्जिलिंग चिड़ियाघर से नर और मादा हिमालयी थार के जोड़े को लाने की तैयारी, नैनीताल चिड़ियाघर खिल उठेगा

Admin Delhi 1
19 July 2022 1:08 PM GMT
दार्जिलिंग चिड़ियाघर से नर और मादा हिमालयी थार के जोड़े को लाने की तैयारी, नैनीताल चिड़ियाघर खिल उठेगा
x

नैनीताल न्यूज़: सरोवर नगरी के जीबी पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान में जल्द ही दुर्लभ प्रजाति के हिमालयी प्रजाति का थार शोभा बढ़ायेगा। इसी वर्ष अक्टूबर माह में दार्जिलिंग चिड़ियाघर से दो हिमालयन प्रजाति के थार नैनीताल चिड़ियाघर लाए जायेंगे। जिसके लिए चिड़ियाघर प्रबंधन द्वारा भेजे गए पत्र के जवाब में दार्जिलिंग चिड़ियाघर प्रबंधन से सहमति पत्र मिल चुका है।

नैनीताल चिड़ियाघर के रेंजर डॉ. अजय रावत ने बताया कि लंबे समय से नैनीताल चिड़ियाघर प्रबंधन की ओर से देश के विभिन्न ठंडे प्रदेशों के चिड़ियाघरों से वन्य जीवों को नैनीताल चिड़ियाघर में लाने की कवायद की जा रही है। इसी क्रम में दार्जिलिंग चिड़ियाघर को पत्र भेजकर एक नर और एक मादा थार नैनीताल चिड़ियाघर भेजने का आग्रह किया गया था। जिस पर दार्जिलिंग चिड़ियाघर प्रबंधन की ओर से सहमति मिल चुकी है। बताया कि हिमालय थार को वन विभाग की ओर से संरक्षित श्रेणी में रखा गया है। अक्टूबर माह में नर और मादा थार प्रजाति को नैनीताल चिड़ियाघर लाया जाएगा। दार्जिलिंग उच्च हिमालयन प्रजाति के थार को चिड़ियाघर में रखने के लिए विशेष प्रकार के बाड़े का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, डीएफओ टीआर बीजूलाल ने बताया कि हिमालयन थार उच्च हिमालई क्षेत्रों में पाये जाते हैं। बताया कि कुछ समय पहले दार्जिलिंग चिड़ियाघर में हिमालय थार की ब्रीडिंग हुई थी। तभी से इन्हें नैनीताल लाने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर अब सहमति मिल चुकी है।

Next Story