उत्तराखंड

कंटेनमेंट जोन की तैयारी, एक ही स्कूल की 6 छात्राएं एक साथ पॉज़िटिव

Admin2
4 May 2022 1:40 PM IST
कंटेनमेंट जोन की तैयारी, एक ही स्कूल की 6 छात्राएं एक साथ पॉज़िटिव
x

प्रतीकात्मक तस्वीर 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : उत्तराखंड में मंगलवार 3 मई को कोरोना के कम से कम 16 नये मामले सामने आए. सोमवार को राज्य में कुल एक्टिव केसों की संख्या 103 थी, जो मंगलवार के मामलों के बाद 114 हो गई. देहरादून में अब तक 80 से ज़्यादा केस एक्टिव बने हुए हैं. इसके अलावा, एक ही स्कूल के 6 बच्चों की टेस्ट रिपोर्ट भी पॉज़िटिव आने से हड़कंप मच गया है. कोरोना के बढ़ते केसों के बाद प्रशासन मिनी कंटेनमेंट ज़ोन बनाने की तैयारी में जुट गया है.उत्तराखंड की राजधानी में बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनज़र शहर में कंटेनमेंट ज़ोन बनाने की तैयारी शुरू हो गई है.

राज्य में पिछले कुछ दिनों से लगातार नये मामले बढ़ते पाए जा रहे हैं. ताज़ा अपडेट्स बता रहे हैं कि ट्रैवल हिस्ट्री के बगैर भी संक्रमण फैल रहा है और इसके चलते शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मच गया है क्योंकि एक ही स्कूल की 6 छात्राएं एक साथ पॉज़िटिव पाई गई हैं. देहरादून के स्कूलों में हाल में और भी स्टूडेंट्स पॉजिटिव पाए जा चुके हैं.



Next Story