उत्तराखंड

गर्भवती किशोरी की हुई मौत, दुष्कर्म के बाद हुई थी प्रेग्नेंट

mukeshwari
18 May 2023 11:11 AM GMT
गर्भवती किशोरी की हुई मौत, दुष्कर्म के बाद हुई थी प्रेग्नेंट
x

उत्तराखंड: गर्भपात के बाद तबियत बिगड़ने से उत्तरकाशी की एक किशोरी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किशोरी को तीन दिन पहले ही तबियत बिगड़ने पर उत्तरकाशी से देहरादून के एक निजी अस्पताल में लाया गया था।

इलाज के दौरान किशोरी ने तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की किशोरी दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई थी। परिजनों ने करीब सात दिन पहले उत्तरकाशी के स्थानीय क्लिनिक में लेकर गए थे। वहां पर उसका गर्भपात कराया गया था। लेकिन किशोरी का रक्तस्राव नहीं रुका। जिसके बाद उसे देहरादून के एक निजी अस्पताल में लाया गया। करीब दो दिनों तक देहरादून में इलाज चलने के बाद किशोरी ने दम तोड़ दिया। बुधवार को कोरोनेशन अस्पताल में पुलिस की मौजूदगी में किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

कुछ समय पहले ही परिजनों के संज्ञान में आया था मामला

उत्तरकाशी के बड़कोट की रहने वाली किशोरी की मौत मंगलवार को पटेलनगर के एक निजी अस्पताल में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिजनों को कुछ दिन पहले ही किशोरी के गर्भवती होने का पता चला था। परिजनों के पूछने पर किशोरी ने एक लड़के पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story