उत्तराखंड

उत्तराखंड में 20 मई के बाद प्री मानसून

Admin2
13 May 2022 10:07 AM IST
उत्तराखंड में 20 मई के बाद प्री मानसून
x
पारा 33 से 35 डिग्री

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : अप्रैल की रिकार्ड तोड़ गर्मी झेलने के बाद मई के साथ शुरू हुआ राहत भरा मौसम आगे भी जारी रहेगा। मई व जून में झुलसाने वाली गर्मी के आसार नहीं दिख रहे। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 15 मई तक तापमान में तेजी रहेगी। इसके बाद पारे की चाल धीमी पडऩे लगेगी। यहां तक कि दक्षिण पश्चिम मानसून भी इस बार समय से पहले दस्तक दे सकता है।

कुमाऊं में अप्रैल तीसरे व चौथे सप्ताह तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रहा। मई शुरुआत में पहले पश्चिमी विक्षोभ व बाद में बंगाल की खाड़ी में बने असानी चक्रवात के कारण पूर्वी हवा के साथ नमी आने उत्तराखंड में बारिश हुई। इसके चलते मई में तपने वाली हल्द्वानी, रुद्रपुर समेत पूरी तराई में पारा 33 से 35 डिग्री के आसपास बना रहा।


Next Story