उत्तराखंड
Dehradun में छह दिनों तक बिजली कटौती, जनता को होगी परेशानी
Tara Tandi
22 April 2025 5:29 PM IST

x
Dehradun देहरादून:- हजारों लोगों को अगले छह दिनों तक बिजली की आंखमिचौली का सामना करना पड़ेगा. उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने पथरीबाग इलाके में नई 33 केवी लाइन के निर्माण के चलते 26 अप्रैल तक रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती का ऐलान किया है.
देहरादून के इन इलाकों में पड़ेगा बिजली कटौती का असर
बता दें बिजली कटौती का असर देवऋषि एन्क्लेव, आशीर्वाद एन्क्लेव, वसुंधरा एन्क्लेव, त्रिमूर्ति विहार, देहराखास, पटेलनगर थाना, साईंबाबा एन्क्लेव, नारायण विहार, ओम सिटी, पाम सिटी, अवंतिका विहार, कारगी रोड, कारगी चौक, आदर्श विहार, बहुगुणा कॉलोनी, टीएचडीसी कॉलोनी और विद्या विहार जैसे प्रमुख इलाकों की बिजली आपूर्ति पर पड़ेगा.
हजारों लोग होंगे प्रभावित
UPCL के मुताबिक यह शटडाउन टर्नर रोड बिजलीघर के अंतर्गत पथरीबाग बिजलीघर की 33 केवी लाइन को मजबूत करने और क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लिया गया है. हालांकि इस दौरान आमजन को आंशिक या पूर्ण रूप से बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा. बता दें बिजली कटौती से हजारों लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी.
TagsDehradun छह दिनोंबिजली कटौतीजनता परेशानDehradun Six days of power cutspeople troubledजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





