उत्तराखंड
ऊर्जा नियामक आयोग की अनुमति बिना पावर कॉरपोरेशन ने खरीद ली करोड़ों की बिजली
Rounak Dey
19 Oct 2022 2:38 PM IST

x
देहरादून। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन द्वारा बिना ऊर्जा नियामक आयोग के अनुमति के एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की बिजली खरीदने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना के अधिकार अधिनियम से इसका खुलासा हुआ है। प्रकरण की शिकायत पर राजभवन ने सचिव ऊर्जा को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश में बिजली की खरीद के लिए नियमानुसार ऊर्जा नियामक आयोग से इसकी अनुमति ली जाती है, लेकिन प्रदेश में इस साल करोड़ों रुपये की बिजली खरीद के मामले में ऐसा नहीं हुआ। देहरादून जिला निवासी प्रवीण शर्मा की ओर से आरटीआई के तहत लोक सूचना अधिकारी उत्तराखंड पावर कारपोरेशन से मांगी गई सूचना में बताया गया है कि इस साल मार्च से जून तक इंडिया एनर्जी एक्सचेंज एवं पावर एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड नई दिल्ली से 862.79 करोड़ में 1063.59 मिलियन यूनिट बिजली खरीदी है।
Next Story





