
x
थाना कोतवाली में तैनात एक पुलिसकर्मी द्वारा अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी शिकायत थाने में पडोस में रह रही महिला ने दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुदकमा दर्ज कर किया है।
थाना कोतवाली में तहरीर दर्ज कराते हुए महिला ने बताया कि बताया कि वह बीते 3 साल पूर्व जौनपुर में एक किराए के मकान में रहती थी। इसी महान के दूसरे कमरे में थाना कोतवाली में तैनात एक पुलिसकर्मी अपने एक पुत्री व पुत्र के साथ रहता था। महिला ने बताया कि उसका पुलिसकर्मी के बच्चों के साथ काफी लगाव था। कुछ कारणवश वह उस मकान को छोड़कर अन्यत्र कॉलोनी में किराए पर रहने लगी। जिसके बाद पुलिस कर्मी भी उनके पड़ोस में रहने आ गया। इसी बीच पुलिस कर्मी का विभागीय स्थानांतरण थाना पौड़ी में हो गया। जिसके बाद महिला ही उसके बच्चों की देखभाल करने लगी। महिला ने बताया कि एक दिन बेटी की तबीयत खराब होने पर उसे संबंध के बारे में पता चला। महिला ने पुलिसकर्मी से नाबालिग बेटी के शारीरिक शोषण न करने की बात की तो पुलिस कर्मी ने उल्टा उसे ही धमकाने लगा। तथा मारपीट करते हुए महिला को जान से मरवाने की धमकी भी दी। जिसके बाद महिला ने कोतवाली आकर तहरीर दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।
Next Story