उत्तराखंड

पुलिस टीम ने दबोचा गौ तस्कर, 2 आरोपित फरार

Admin Delhi 1
25 Jan 2023 11:23 AM GMT
पुलिस टीम ने दबोचा गौ तस्कर, 2 आरोपित फरार
x

हरिद्वार: पुलिस ने गौकशी के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपित फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने आरोपित के पास से डेढ़ कुंतल गौ मांस समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक भगवानपुर पुलिस को गौकशी किए जाने के सम्बन्ध में सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी कर बताए गए स्थान पर छापा मारकर आरोपित नईम निवासी ग्राम पुहाना भगवानपुर को 150 किलो गौमांस और गौकशी के उपकरण के साथ उसके घेर से दबोचा लिया। छापेमारी की भनक लगते ही से फरार दो अन्य आरोपित फरार होने में कामयाब हो गए। फरार आरोपितों के नाम इमरान पुत्र यासिन व फैजान निवासीगण ग्राम पुहाना थाना भगवानपुर, हरिद्वार बताए गए हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta