उत्तराखंड

पैठाणी से लापता महिला को पुलिस ने किया सकुशल बरामद

Gulabi Jagat
27 Sep 2022 4:55 PM GMT
पैठाणी से लापता महिला को पुलिस ने किया सकुशल बरामद
x
दिनांक 06.9.2022 को वादी कुलदीप सिंह नेगी पुत्र प्रेम सिंह नेगी, निवासी ग्राम कुठ, पोस्ट गडोली, थाना पैठाणी, जनपद पौडी गढ़वाल ने थाना पैठाणी पर प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करायी कि दिनांक 04.09.2022 को उनकी भाभी श्रीमती अन्नपूर्णा उर्फ रिया देवी (उम्र-21 वर्ष) जो अपनी दोस्त पूजा से मिलने गयी और अभी तक वापस नही आयी। जिस सम्बन्ध में थाना पैठाणी पर मु0अ0सं0 13/2022, धारा- 365 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया कर थानाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रमोला के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एव सुरागरसी पतारसी करते हुये आज दिनांक 27.09.2022 को गुमशुदा श्रीमती अन्नपूर्णा उर्फ रिया देवी को पैठाणी थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सलोन से सकुशल बरामद कर नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
Next Story