
x
किच्छा। बदायूं से रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती मरीज के इलाज के लिए पैसे पहुंचाने जा रहे व्यक्ति का एक लाख रुपये से भरा बैग किच्छा रेलवे स्टेशन पर गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी बैग का कोई सुराग न लगने पर पीड़ित व्यक्ति ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
किच्छा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी कैमरों की मदद से बैग बरामद कर लिया। एक लाख गायब राशि मिलने के बाद पीड़ित ने किच्छा पुलिस का आभार जताया। बदायूं निवासी बनवारी लाल के पुत्र का इलाज रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इलाज के दौरान पैसों की जरूरत पड़ने के बाद बनवारी लाल ने अपने मित्र सेवाराम को फोन कर एक लाख की धनराशि पहुंचाने का आग्रह किया। सेवाराम एक लाख की नकदी लेकर बदायूं से रुद्रपुर जा रहा था। उसी दौरान ये वाकया हो गया।
वरिष्ठ उप निरीक्षक सुनील सुतेडी, सिपाही देवराज सिंह व दीपक बोरा की टीम ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से गायब बैग को बरामद कर एक लाख की धनराशि सेवाराम के सुपुर्द कर दी। धनराशि मिलने के बाद सेवाराम ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story