उत्तराखंड

पुलिस ने होटल में छापामारी कर 23 सट्टेबाजों को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
16 Dec 2022 1:42 PM GMT
पुलिस ने होटल में छापामारी कर 23 सट्टेबाजों को किया गिरफ्तार
x

रुड़की क्राइम न्यूज़: पुलिस ने एक होटल में छापामारी कर 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि 12 लाख से अधिक की नकदी बरामद की है। एसएससी के निर्देश पर रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने सट्टेबाजों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात तक कई होटलों में छापामारी की। पुलिस की कार्यवाही से होटल मालिकों में खलबली मची रही। इस दौरान पुलिस ने मंगलौर रोड एक होटल पर छापामारी की। पुलिस को अलग-अलग कमरों में 23 लोग सट्टा खेलते मिले। जिनके पास से पुलिस ने 12 लाख से अधिक की नकदी बरामद की। पुलिस सभी लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई।

होटल मालिक पर भी कार्रवाई की जा रही है। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि सट्टेबाजों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सट्टा खेलने और खिलाने वालों दोनों पर कार्रवाई की जाएगी।

Next Story